नहीं रहे दिग्गज कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा, 93 साल की उम्र में निधन, कल मनाया था अपना 93वां जन्मदिन
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा (Moti Lal Vohra) का 93 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। वह दो बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। वोरा 17 साल तक कांग्रेस के कोषाध्यक्ष भी रहे थे। उन्होंने रविवार (20 दिसंबर) को ही अपना 93वां जन्मदिन भी मनाया था। वोरा दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल (Fortis Escort Hospital) में भर्ती थे।