Faridabad, 27 Dec: बेसहारा वूद्वों को आश्रय देने वाली संस्था नवजन मोर्चा समिति(रजि0) ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम 2डी-ब्लॉक में बेसहारा वृद्वों के आने का सिलसिला जारी है। आज आश्रम के संचालक किशन लाल बजाज को पेनॅल एडवोकेट रविन्द्र गुप्ता(डीएलएसए) और एडवोकेट राजेन्द्र प्रसाद गौतम नेे फोन पर सूचना देकर बताया कि बीके अस्पताल के पास एक वृद्व महिला लावारिस हालत में परेशान बैठी हुई है। किशन लाल बजाज तुरंत अपनी टीम जिसमें सत्यपाल चौहान, सूरज आर्य और कोमल बजाज के साथ मौके पर पहुंचे और वृद्व महिला को उठाकर आश्रम लेकर आए। किशन लाल बजाज ने बताया कि वृद्वा का नाम स्वर्ण पत्नी सूरज और आयु लगभग 65 वर्ष है। उन्होनें बताया कि 8 महीनें पहले भी वृद्व महिला उनके आश्रम आई थी उस समय इनके परिजन इन्हें अपने साथ लेकर चले गए थे। लेकिन अब दोबारा इन्हें घर से निकाला दिया जबकि वृद्वा बिमारी की हालत में है और चलने फिरने में भी लाचार है। किशन लाल बजाज ने वृद्व महिला को आश्वासन दिया कि वह आश्रम को ही अपना घर समझे। जब तक चाहे वह यहां रह सकती है और उनके खाने पीने और पहनने का सारा इंतजाम नवजन मोर्चा समिति(रजि0) की देखरेख में किया जाएगा। किशल लाल बजाज ने बताया कि इसकी लिखित सूचना 3 नंबर पुलिस चौकी मेेंं दे दी जाएगी।