फरीदाबाद। योग ध्यान व्यक्ति के जीवन स्तर को न केवल ऊपर उठाता है बल्कि यह किसी भी व्यक्ति के जीवन में सुख एवं शांति प्रदान भी करता है। आज यज्ञा योग केंद्र की टीम बधाई की पात्र है जिसने यह केंद्र जनता को समर्पित किया है। यह बात वरिष्ठ भाजपा नेता रूप सिंह नागर ने कही।
एनआईटी पांच में यज्ञा योग केंद्र के शुभारम्भ पर पहुंचे श्री नागर ने कहा कि आज के समय में व्यक्ति मानसिक से अधिक परेशान है। भागमभाग और प्रदूषण भी लोगों के जीवन को संकट में डाल रहे हैं। इससे बचने के लिए हमें योग ध्यान की शरण में जाना ही होगा। श्री रूप सिंह नागर ने बताया कि यज्ञा योग केंद्र लोगों को निशुल्क ध्यान सिखा रहा है, यह आज के समय में बड़ी बात है।
इस अवसर पर यहां पहुंची श्रीकृष्ण परमधाम की संचालिका गीता मनीषी साध्वी सादा बाई ने बताया कि योगी श्रीकृष्ण ने भी लोगों को योग की ओर निर्देशित किया है। हर युग में योग की आवश्यकता रही है। यह अच्छी बात है कि यज्ञा योग केंद्र लोगों को योग ध्यान उपलब्ध कराने की पहल कर रहा है। गौरतलब है कि केंद्र लोगों को प्रतिदिन लाइव मेडिटेशन सैशन, व्यक्तिगत गाइडेड मेडिटेशन और सरल ध्यान की अन्य गतिविधियों के साथ लोगों को जोड़ेगा।
इस अवसर पर पार्षद अजय बैसला, जितेंद्र यादव बिल्लू, पूर्व पार्षद योगेश ढींगड़ा, शिक्षाविद नवीन चौधरी, भारत भूषण शर्मा एवं दीपक यादव, समाजसेवी रविन्द्र फौजदार, एडवोकेट राजेश खटाना, युवा आगाज से जसवंत पंवार, सुरजीत बैसला, ब्रजभूषण शर्मा, यज्ञा योग केंद्र के डॉ महेंद्र शर्मा, यज्ञा यशवी, सिद्धि वर्मा आदि मौजूद रहे।