पति लापता,बेटे ने घर से निकाला, ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम ने अपनाया

फरीदाबाद/ बेसहारा वूद्वों को आश्रय देने वाली संस्था नवजन मोर्चा समिति(रजि0) ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम 2डी-ब्लॉक ने आज एक ऐसी वृद्व महिला को सहारा दिया है जिसका पति लापता है और उसके बेटे ने उसे घर से निकाल दिया। आज आश्रम के संचालक किशन लाल बजाज को पेनॅल एडवोकेट रविन्द्र गुप्ता(डीएलएसए) नेे फोन पर सूचना देकर बताया कि बीके अस्पताल के पास एक वृद्व महिला लावारिस हालत में परेशान बैठी हुई है। किशन लाल बजाज तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वृद्व महिला को उठाकर आश्रम लेकर आए। किशन लाल बजाज ने बताया कि वृद्वा का नाम बन्तों पत्नी हीरा लाल निवासी सेक्टर-29 भूड़ कालोनी है और उसका पति लापता है। वृद्व महिला को उसके बेटे ने घर से निकाल दिया और वह भटकते भटकते बीके अस्पताल के पास पहुंच गई। किशन लाल बजाज ने वृद्व महिला को आश्वासन दिया कि वह आश्रम को ही अपना घर समझे। जब तक चाहे वह यहां रह सकती है और उनके खाने पीने और पहनने का सारा इंतजाम नवजन मोर्चा समिति(रजि0) की देखरेख में किया जाएगा। किशल लाल बजाज ने बताया कि इसकी लिखित सूचना 3 नंबर पुलिस चौकी मेेंं दे दी जाएगी।