संयुक्त राष्ट्र । भारत ने संयुक्त राष्ट्र को बताया है कि सीरिया में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के आरोपों को लेकर संबंधित पार्टियों से संपर्क के साथ चर्चा की जानी चाहिए। भारत ने भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN Security Council) से कहा कि आतंकी दलों ने दशकों पुराने सीरिया में चल रहे जंग का फायदा उठाया है। आतंकी संगठनों तक रासायनिक हथियारों के पहुंचने पर भारत ने चिंता जाहिर की है।
भारत हमेशा से रासायनिक हथियार सम्मेलन का भी पक्षधर रहा है, जिसके जरिए हथियार की इस कैटेगरी के मास डिस्ट्रीब्यूशन को रोका जा सके। इसी साल भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य बना है और एक जनवरी से अपना कार्यकाल शुरू किया है। भारत का कार्यकाल दो साल तक रहेगा।