किसानों के समर्थन में कांग्रेस सेवादल ने बल्लभगढ़ में निकाली किसान संघर्ष यात्रा

फरीदाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के आह्वान पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देशानुसार हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष पूनम चौहान व तिगांव विधानसभा के पूर्व विधायक ललित नागर के नेतृत्व में रविवार को कांग्रेस सेवादल द्वारा बल्लभगढ़ के मोहना रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय से किसान संघर्ष यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का आयोजन प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सचिव संजय त्यागी द्वारा किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर मुर्दाबाद, काले कानून वापिस लो और किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाकर अपना रोष प्रकट किया। यह यात्रा बल्लभगढ़ से होते हुए पलवल कूच कर गई। इस दौरान यात्रा में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूनम चौहान व पूर्व विधायक ललित नागर ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीनों कृषि विधेयकों पूरी तरह से किसान विरोधी है, आज देशभर में किसान इन विधेयकों के खिलाफ सडक़ों पर उतरा हुआ है, लेकिन भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए किसानों की मांगों को कतई मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले 45 दिनोंं से देश का अन्नदाता किसान अपना घर-परिवार छोडकऱ कडकड़़ाती सर्दी में खुले आसमान के नीचे अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठा है, लेकिन किसान की आय को दोगुना करने का दम भरने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस मुद्दे पर पूरी तरह से मौन धारण किए हुए है, इससे यह प्रतीत होता है कि केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी सरकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से किसानों के इस संघर्ष में उनके साथ है और जब तक भाजपा सरकार इन विधेयकों को रद्द नहीं करते, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। वहीं इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सचिव संजय त्यागी ने कहा कि एक ओर देश का अन्नदाता दिल्ली की सीमाओं पर अपनी जायज़ मांगों के समर्थन में डटा हुआ है वहीं देश की निरंकुश, संवेदनहीन और निष्ठुर भाजपा सरकार गऱीब किसान व मध्यम वर्ग की कमर तोडऩे में जुटी है। इतने लंबे समय से किसानों का आंदोलन चल रहा है, कई किसान शहीद हुए हैं, लेकिन मोदी सरकार का रुख उदासीन बना हुआ है।भाजपा सरकार के कृषि कानून कॉरपोरेट के मुनाफे और किसानों को बर्बाद करने वाले हैं। भाजपा सरकार ने मजदूरों-कर्मचारियों व किसानों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। लेकिन सरकार चंद पूंजीपति घरानों के मुनाफों के लिए किसानों-मजदूरों को भुखमरी के कगार पर लाना चाहती है। इस मौके पर मुख्य रूप रूप से सुनीता शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, महिला कांग्रेस सेवादल, शुभम कसाना, ललित मथादु, नरेश वैष्णव, श्रवण माहेश्वरी, सोनू चौधरी, ओम प्रकाश पांचाल, अजित तोमर, सकिरण खान, अमित सारथी, विजय पाल दांगी, सोनू शर्मा, राम रतन फौजी, रोहित चौधरी, कमल मलिक, आकूब खान, शिवदत्त, अशोक शर्मा, आदेश, सूबे सिंह, अमित शर्मा, नितिन पांचाल, अजमल खान आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।