Faridabad, 11 Janaury : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद में प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने वायु सेना रक्षा कोर स्थापना दिवस पर वायु सेना को नमन करते हुए देश के वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। ब्रिगेड और जूनियर रेडक्रॉस प्रभारी प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि भारतीय सेना को दुनिया में सबसे घातक सेना माना जाता है। भारतीय सेना की स्थापना 1895 में हुई थी लेकिन इसे आजादी के बाद इसकी वर्तमान संरचना मिली। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि भारतीय सेना की संरचना इस प्रकार से है, तीनों सेनाओं का सर्वोच्च कमांडर भारत का राष्ट्रपति होता है। शीर्ष सेना अधिकारी को सेना प्रमुख कहा जाता है। भारतीय सेना को 7 कमान में विभाजित किया गया है। आज सेना की पूर्वी कमान का 100वां स्थापना दिवस है। पूर्वी कमान के 100वें स्थापना दिवस पर सेना के वीर योद्धाओं को शुभकामनाएं दी और उन के त्याग को नमन किया। उनके साहस और अदम्य भावना को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के लिए उनकी सेवा अद्वितीय है। आज के दिन सभी रैंक के सैनिक राष्ट्र सेवा और अपने आदर्श वाक्य ‘आकाशे शत्रु जाही’ के प्रति स्वयं को निस्वार्थ भाव से समर्पित करने की प्रतिज्ञा लेते हुए स्वयं को सेवा पर्यन्त और सेवानिवृति के बाद भी देश के प्रति समर्पित रखते है। आज वायु सैनिकों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड की छात्राओं निशा कुमारी, निशा, रीशु और अंकिता ने प्राध्यापिका जसनीत कौर और शीतू ने सुंदर पेंटिंग द्वारा वायु सैनिकों के शौर्य को नमन किया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने सभी अध्यापकों और छात्राओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें अपने सेना और उन के शौर्य पर गर्व है।