दिग्विजय ने गोडसे को बताया पहला आतंकवादी, साध्वी प्रज्ञा ने कहा- देशभक्तों के साथ दुर्व्यवहार करती है कांग्रेस
भोपाल। कांग्रेस के नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को पहला आतंकवादी बताया है। उनके इस बयान पर भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा देशभक्तों के साथ दुर्व्यवहार किया है। उन्होंने भगवा आतंक कहा। इससे बुरा और क्या हो सकता है। उन्होंने यह बयान तब दिया जब पत्रकारों ने उनसे दिग्विजय के इस बयान लेकर सवाल किया।
हालांकि, इस दौरान उन्होंने गोडसे का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया। यह पहली बार नहीं है कि साध्वी का नाम ऐसे विवाद से जुड़ा है। वह पहले भी इस तरह की ब्यानों से सुर्खियों में रही हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में, वह कई मौकों पर विवादों में घिर गई थीं।