फरीदाबाद। फरीदाबाद के संतोष कुमार अग्रवाल को दूसरी बार वाको इंडिया किक बॉक्सिंग महासंघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। उनका यह चुनाव वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन की राष्ट्रीय असाधारण सामान्य सम्पन्न बैठक हुआ। उल्लेखनीय है कि वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन की राष्ट्रीय असाधारण सामान्य बैठक विगत 9 जनवरी को संपन्न हुई। वर्चुअल प्लेटफार्म पर आयोजित हुई। इस बैठक में 22 राज्यों व केंद्र-शाषित प्रदेशों के सदस्यों ने भाग लिया। वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ़ किकबॉक्सिंग आर्गेनाइजेशन (वाको वर्ल्ड) के अध्यक्ष रॉय बेकर, स्वतन्त्र प्राधिकृत उदय कुमार सागर (अधिवक्ता-सर्वोच्च न्यायालय, दिल्ली) व तकनीकी पर्यवेक्षक रोमियो डेसा (चेयरमैन वाको वर्ल्ड टेक्निकल कमिटी, क्रोएशिया) व प्रयवेक्षक सलीम कायिकी (उपाध्यक्ष वाको वर्ल्ड ) की देख-रेख में आयोजित इस सभा के अजेंडे में मुख्य बिंदु, वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष का चुनाव, मौजूदा कार्यकारी बोर्ड, गवर्निंग कॉउन्सिल व सभी समितियों और उप समितियों को भंग कर नए कार्यकारी बोर्ड, गवर्निंग कॉउन्सिल का गठन करना थे। वर्तमान अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल (हरियाणा ) को सर्वसम्मति से 2021 – 2025 तक कार्यकाल के लिए फेडरेशन का अध्यक्ष चुना गया। महासचिव पद के लिए संजय यादव (हिमाचल प्रदेश ), अभिषेक जैन (जम्मू-कश्मीर ) को कोषाध्यक्ष; देवेंदर सिंह ढुल्ल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष; कार्तिक डाकुआ (ओडिशा) एवं बुलंग मारिक (अरुणाचल प्रदेश) को उपाध्यक्ष चुना गया।