नई दिल्ली। दिल्ली में आज सुबह अन्य दिनों की अपेक्षा बहुत ज्यादा कोहरा दर्ज किया गया है, जिसके चलते लोगों को सुबह के वक्त काम करने में पेरशानी आई। वहीं ठंड ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। उधर, यूपी, हरियाणा, पंजाब, बिहार में भी घना कोहरे के साथ हार्ड कंपाने वाली ठंड का लोग सामना कर रहे हैं। कोहरे और ठंड की मार झेल रहे लोगों के लिए सर्द हवाएं भी परेशान खड़ा कर रही हैं। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते ही मैदानी इलाकों में शीतलहर बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में अभी उत्तर भारत के लोगों को कोहरे और ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है।
यूपी वासियों को अभी ठंड और कोहरे से नहीं मिलेगी राहत
पूरे उत्तर प्रदेश में इस दिनों भीषण ठंड पड रही है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अभी इस ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि दिन में समय कुछ समय के लिए धूप कुछ राहत जरूर देगी। वहीं सुबह के वक्त यूपी के ज्यादातार राज्यों में घना कोहरा आने वाले दिनों में बरकरार रहेगा।
दिल्ली में शुक्रवार रात से ही छाया घना कोहरा
वहीं उत्तर भारत में स्थित बिहार में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां पर स्थित मुजफ्फरपुर पारा 6 डिग्री तक पहुंच गया है। रिपोर्ट की मानें तो यहा पर अभी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।
वहीं इन दिनों उत्तराखंड में मौसम सामान्य है। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है जबकि अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार से प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा छाने की आशंका है।