इस गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार शामिल होगा राफेल, इन विमानों से गूंजेगा आसमान

नई दिल्ली। इस साल यानी 2021 का गणतंत्र दिवस बहुत खास होने वाला है। भारतीय वायुसेना में हाल ही में शामिल हुए राफेल लड़ाकू विमान को इस बार परेड में हम लोग देख पाएंगे। इस बार दुनिया राफेल का दम देखेगी। इसके साथ ही परेड में 42 विमानों से आसमान गूंजेगा। रिपोर्ट की मानें तो भारतीय वायसुना परेड के दौरान मेक इन इंडिया थीम के तहत महत्वपूर्ण लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन करेगी। ऐसा पहली बार होगा कि सार्वजनिक तौर पर राफेल का प्रदर्शन होगा।

पूरी दिल्ली में फ्लाईपास्ट का समापन राफेल विमान की उड़ान के साथ ही होगा। इस दौरान परेड में फ्लाईपास्ट का समापन वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन में उड़ान से होगा। वायुसेना में विंग कमांडर इंद्रनील नंदी ने  के मुताबिक, वर्टिकल चार्ली’ फॉर्मेशन के तहत विमान निचले अक्षांशों से ऊपर की ओर उड़ान भरते हैं और कलाबाजी करते हैं।

राफेल के अलावा इन विमानों को होगा प्रदर्शन

इस बार ये होंगे बदलाव

बता दें कि इस साल कोरोना वायरस के चलते इस बार 26 जनवरी को कई बदलाव देखने को मिलेंगे। गणतंत्र दिवस को देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्ष के कड़े पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यही नहीं मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले दर्शकों की संख्या भी इस बार कम करने का फैसला लिया गया है। इस बार सिर्फ 25 हजार लोगों को ही एंट्री मिलेगी। यही नहीं कार्यक्रम के लिए जारी की गई कोरोना वायरस गाइडलाइन के अनुसार 15 साल से कम उम्र के बच्चों और 65 साल से ऊपर के बुजुर्गों को कार्यक्रम में शामिल होने की इजाजत नहीं है।