फरीदाबाद-19 जनवरी। पाकिस्तान से आए शरणार्थीयों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सर्वधर्म सामाजिक सद्भाव का संदेश देने में जुटा है। संघ विगत एक सप्ताह से एकता एवं सद्भावना मिलन कार्यक्रम चलाए हुए है। सामाजिक सद्भाव मिलन के अंतर्गत जरूरतमंद को कंबल, बिस्तर, गद्दे, कपड़े, मास्क-सैनिटाइजर और आयुष काढ़ा वितरित और बच्चों को आकर्षक उपहार भेंट किए गए।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पाकिस्तान से आए शरणार्थियों की नंगला स्थित कॉलोनी में सामाजिक सद्भाव मिलन का आयोजन किया गया। संयोजक अरुण वालिया ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फरीदाबाद पश्चिम के संघचालक संजय जी के सानिंध्य में सफल आयोजन किया गया। जिसमें सभी शरणार्थीयों को कंबल बिस्तर, गद्दे, कपड़े, मास्क-सैनिटाइजर और आयुष काढ़ा वितरित किए गए। बच्चों को आकर्षक उपहार भेंट स्वरूप दिए गए। इस अवसर पर इस मिलन का मुख्य उद्देश्य सर्वधर्म सामाजिक सद्भाव का संदेश और इन शरणार्थियों को अपनेपन का एहसास दिलाना था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारत विकास परिषद मिलकर इन शरणार्थियों की हर प्रकार की सहायता में लगे हैं। इन्हें नौकरी और रोजगार, रेहडी आदि दिलाने का भी प्रयास चल रहा है। जल्द ही यहां की महिलाओं को सिलाई मशीनें भी दिलवाई जाएंगी। जिससे कि वह अपना अपने परिवार का ठीक प्रकार पालन पोषण कर सकें।
फरीदाबाद के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फरीदाबाद पश्चिम के संघचालक संजय, राष्ट्रीय सिख संगत के फरीदाबाद (एनसीआर) और सामाजिक सद्भाव संयोजक अरुण वालिया, भारत विकास परिषद की निधि जैन, दि चर्च ऑफ़ फरीदाबाद के पादरी लाजर रंजीत सैन, निमीतेकम संस्था हरियाणा सहसंयोजक महेश बजाज, राष्ट्रीय सिख संगत के कार्यकारी उपाध्यक्ष सरदार गुरप्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।