MS Dhoni के इस नए लुक ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी, आप भी देखिए

नई दिल्ली। MS Dhoni New Look: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी क्रिकेट की दुनिया से दूर हैं। 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले एमएस धौनी आइपीएल 2020 में नजर आए थे। इसके बाद से उनको बल्ला थामे हुए नहीं देखा गया है। बावजूद इसके एमएस धौनी चर्चा में बने रहते हैं। इस बार वे अपने लुक के कारण चर्चा में हैं, क्योंकि उनके फैंस उनको नए-नए अवतार में देखना पसंद करते हैं।

अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती दिनों से ही एमएस धौनी अपने हेयर स्टाइल और लुक को बदलते रहे हैं, जो उनके फैन्स को काफी पसंद भी आता है। आइपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके की कप्तानी फिर से करने के लिए तैयार एमएस धौनी का नया लुक अब सोशल मीडिया पर सनसनी मचाए हुए हैं। धौनी के फैन क्लब के पेजों पर उनकी नई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो माही के फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।