आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सबका कत्र्तव्य – स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य

फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में तिरंगा फहराकर देश के ७२वें गणतंत्र दिवस का स्वागत किया गया। झंडारोहण के बाद आश्रम के अधिपति श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि यह आजादी हमें बड़ी कीमत चुका कर मिली है, जिसे अक्षुण्ण बनाए रखना हम सबका कत्र्तव्य है।

उन्होंने आश्रम स्थित स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय में तिरंगा फहराया। स्थल को फूलों और मालाओं से सजाया गया था। स्वामीजी ने कहा कि आज हम देश का ७२वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। लेकिन हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि हमें यह अवसर कितनी कुर्बानियों के बाद मिला है। कितनी मांओं से अपने लाल और कितनी महिलाओं ने अपने पतियों को इसके लिए न्यौछावर किया है। इसके अलावा आज भी सीमाओं पर डटे सैनिक और खेतों में कार्यरत किसान पसीना बहाकर देश को आगे बढ़ाने के प्रयास में जुटा है। वहीं देश का हर नागरिक अपने अपने तरह से देश की तरक्की में अपना योगदान दे रहा है।

उन्होंने कहा कि हम सबको अपने अपने प्रयास देश को आगे बढ़ाने और इसकी एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए देने होंगे। आज छुट्टी का दिन होने से भी आश्रम स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में काफी भक्त पहुंचे। गौरतलब है कि श्री सिद्धदाता आश्रम परिसर की परिक्रमा लगाने का यहां वर्षों से बड़ा महत्व माना जाता है। स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने सभी भक्तों को प्रसाद एवं आशीर्वाद प्रदान किया।