नाला। नमः अंखों से दी गई माता रानी की बिदाई। विजयादशमी के मौके पर नाला प्रखंड मुख्यालय स्थित नेताजी स्टेडियम, सियारकेटिया, देवजोड़, मुर्गाबनी, कुलडंगाल, देवली, सागजुरिया, सीतामढ़ी, बिन्दापाथर, मंझलाडीह, तोड़ो, बस्ती पालाजोड़ी, तिलाकी, हरिराखा, ताम्बाजोड़, गेड़िया सहित अन्य मंदिरों एवं पुजा पंडालों के मां दुर्गा की कलश एवं प्रतिमा का धार्मिक विधि विधान एवं पराम्परा के साथ विसर्जन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने उल्लास और भावुकता से भरे मिले जुले माहौल व कोविड 19 संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए सरकारी निर्देशानुसार मां दुर्गा को विदाई दी गई कहीं पर भी मेला व संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ। दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी हर पूजा मंदिर-पंडाल में सक्रिय रहे । इस दौरान क्षेत्र के सिमलडूबी पंचायत अन्तर्गत मंझलाडीह गॉव के क्षेत्र प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में आचार्य सुबोध कुमार पाण्डेय एवं पंडित रविन्द्र नाथ झा के द्वारा विजया दशमी का पुजा पाठ वैदिकमंत्रोचारण के साथ आयोजन किया। तथा महिला पुरुष श्रद्धालुओं के द्वारा पुजा आर्चना के साथ पुष्पांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात मंझलाडीह दुर्गा मंदीर से कलश व मूर्ती को एकपहाड़ तलाव पर विसर्जन किया गया। इस अवसर पर सुधीर सिंह,अनिल सिंह, सिताराम सिंह, प्रफुल्य कुमार सिंह,अजित कुमार सिंह, स्वपन कुमार सिंह,माधव सिंह,रामप्रसाद सिंह, मोहन सिंह,संजीव सिंह,योगेन्द्र सिंह,विश्वजीत सिंह,गोपी सिंह,इन्दजीत सिंह,दिनेश सिंह सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।