फरीदाबाद। वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती मेघना श्रीवास्तव को भाजपा महिला मोर्चा जिला फरीदाबाद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अपनी नियुक्ति पर श्रीमती मेघना श्रीवास्तव ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती राजबाला सरधाना, विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा, नरेंद्र गुप्ता, राजेश नागर सहित सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं प्रकोष्ठों सहित आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगी और महिला संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगी।
साथ ही भारतीय जनता पार्टी के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि मिलकर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में महिला संगठन में कर्मठ एवं जुझारू महिलाओं को जोडक़र जिले में भाजपा महिला संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा। गौरतलब है कि श्रीमती मेघना श्रीवास्तव स्वावलंब ट्रस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष है व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रही है।
एवं कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़ी हुई है और समय-समय पर महिलाओं के उत्थान के लिए कार्यक्रम भी आयोजित करती रहती है। उनके भाजपा में शामिल होने से महिला संगठन को और मजबूती मिलेगी।