कृषि कानूनों व बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल पदयात्रा

फरीदाबाद, 24 फरवरी । हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल एवं फरीदाबाद के पर्यवेक्षक बिजेंद्र कादयान के नेतृत्व में आज सैकड़ों कांग्रेसजनों ने तीनों कृषि कानूनों एवं पेट्रोल-डीजल की कीमतों के साथ-साथ बढ़ रही बेतहाशा को लेकर विशाल पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा फरीदाबाद स्थित सेक्टर 28 के मार्केट से आरंभ होकर ओल्ड फरीदाबाद मार्केट होते हुए चांदीवाला धर्मशाला पर सम्पन्न हुई। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करके हुए अपना आक्रोश जाहिर किया। इस पदयात्रा में मुख्य रूप से विधायक नीरज शर्मा, पूर्व विधायक ललित नागर, पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप, आनंद कौशिक, पंडित योगेश शर्मा, बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल, प्रदेश सचिव सुमित गौड़, महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुधा भारद्वाज, सत्यवीर डागर, कांग्रेस ओबीसी सैल के प्रदेश चेयरमैन ललित भड़ाना, योगेश कुमार ढींगरा, राष्ट्रीय महासचिव किसान कांग्रेस राकेश भड़ाना, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तरूण तेवतिया, गौरव ढींगड़ा, विजयपाल सरपंच, मुकेश भाटी पूर्व चेयरमैन, लक्ष्मण सिंह, राजू देशवाल, राजन ओझा, अनीशपाल, राजेश आर्य, रेणु चौहान, कृष्ण अत्री, संजय त्यागी, संजय सोलंकी,चुन्नू राजपूत, नीरज गुप्ता, बाबूलाल रवि, गंगाराम नरवत सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। पदयात्रा में कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए विवेक बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार अपने तीन किसान विरोधी काले कानूनों के माध्यम से किसान, आढ़तियों खेत- मजदूर, छोटे दुकानदार, मंडी मजदूर, कर्मचारियों की आजीविका पर एक क्रूर हमला बोला है। यह किसान, खेत और खलिहान के खिलाफ एक घिनौना षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार तीन काले कानूनों के माध्यम से देश की हरित क्रांति को हराने की साजिश कर रही है। देश के अन्नदाता व भाग्यविधाता किसान तथा खेत मजदूरों की मेहनत को चंद पूंजीपतियों के हाथों में गिरवी रखने का भाजपाई कुप्रयास है। उन्होंने आगे कहा की आज इस पदयात्रा में उमड़े जनसैलाब से यह स्पष्ट हो चुका है की हरियाणा परिवर्तन के राह पर अग्रसर है और प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नाकामियों से त्रस्त हो चुकी है। सभा को संबोधित करते हुए बिजेंदर कादयान ने कहा कि आज देश की जनता इस सरकार की तानाशाही नीतियों और दमनकारी सोच से आक्रोशित है और समाज का हर वर्ग सडक़ों पर संघर्ष करने को मजबूर है। कांग्रेस पार्टी की सरकार जहां जनहितकारी नीतियों से देश को जोडऩे का काम करती आई है तो वहीं आज यह भाजपा सरकार अपने चंद पूंजीपति मित्रों के लिए देश के भविष्य को गर्त में डालने का काम कर रही है।