साहिबगंज में बनेगी विश्व की सबसे ऊंची भारत मां की प्रतिमा
40 लाख रुपए की लागत से बनाया जाएगा 35 फीट ऊंची प्रतिमा
साहिबगंज। देश की सबसे ऊंची भारत मां की प्रतिमा का निर्माण साहिबगंज में होगा। यह प्रतिमा साहिबगंज को एक अलग पहचान देगी। इसका निर्माण राष्ट्र प्रेमी सामाजिक कार्यकर्ता सुनील शर्मा द्वारा करवाया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए राष्ट्र प्रेमी सुनील शर्मा ने बताया कि लगभग 40 लाख रुपए की लागत से बनने वाली प्रतिमा की ऊंचाई 35 फीट होगी। बताया कि प्रतिमा निर्माण के लिए पहाड़ की तलहटी में गंगा विहार पार्क के समीप स्वर्गीय तेजपाल तंबाकूवाला की पुण्य स्मृति में दुर्गा प्रसाद तमाकूवाला और भगवती प्रसाद तमाकूवाला ने सहयोग के रूप में जमीन दान दिया है। प्रतिमा का निर्माण हाई क्वालिटी सिलिका फाइबर से बनाया जाएगा। प्रतिमा का निर्माण राज्य के जाने-माने गोल्ड मेडलिस्ट विजुअल आर्टिस्ट अमृत प्रकाश करेंगे। बताया कि प्रतिमा निर्माण के लिए वे मेहनताना नहीं लेंगे। प्रतिमा निर्माण में हुए वे अपनी कला को दान करेंगे। राष्ट्र प्रेमी ने बताया कि प्रतिमा का निर्माण कार्य नवंबर माह के अंतिम सप्ताह यह दिसंबर माह के पहले सप्ताह में शुरू कराया जाएगा। इसकी भूमिपूजन आरएसएस के राज्य स्तर के बड़े पदाधिकारियों के अलावा आरएसएस के साहिबगंज एवं पाकुड़ के जिला प्रचारक विजेंद्र कुमार एवं विजय कुमार करेंगे। भारत मां की प्रतिमा के निर्माण में सांसद निशिकांत दुबे, विधायक अनंत ओझा पूर्व विधायक ताला मरांडी ने भी हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है। राष्ट्रप्रेमी सुनील शर्मा ने बताया कि प्रतिमा का उद्घाटन के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक सेवक प्रमुख मोहन भागवत को आमंत्रित करने की योजना है।