जनहित हुआ जन समस्याओं को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

विश्रामपुर। विश्रामपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र कुमार शुक्ला गुरुवार को विश्रामपुर बीडीओ संजय पांडे से मुलाकात कर जनहित व जन समस्याओं को लेकर 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा। साथ हीं इस पर कार्य करने को लेकर आगे की कार्यवाही शुरू करने की भी मांग की। इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि सुबे के खाद्य सुरक्षा मंत्री सह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव व पलामू कांग्रेस जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के निर्देशानुसार यह कार्य की जा रही है। बताया कि आधार कार्ड सुधार व नया आधार कार्ड बनाने को लेकर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसे ले प्रखंड व जिला कार्यालय की दौड़ लगाते रहते हैं। ऐसे में यह सुविधा ग्राम पंचायत में व्यवस्था की जाए तो लोगों की समस्याएं दूर होगी। प्रखंड क्षेत्र में वृद्धा, विधवा व विकलांग पेंशन के लिए जरूरतमंद लोग भटकते फिर रहे हैं। उनकी एक नहीं सुनी जा रही। बिचौलिए इनसे मोटी राशि ठगने में लगे हैं। ऐसे में विश्रामपुर बीडीओ इसी गंभीरता से लेते हुए जरूरतमंद लोगों को पेंशन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी लोगों को शुद्ध पेयजल मिले, इसे लक्ष्य बनाकर सभी ग्राम पंचायतों में चापाकल मरम्मती व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। किसान अपनी जमीन का म्यूटेशन व ऑनलाइन रजिस्टर टू में अपना नाम व खाता-प्लॉट सुधार को लेकर अंचल कार्यालय व राजस्व कर्मचारी के पास नियमित दौड़ लगा रहे हैं। राजस्व कर्मचारी की लापरवाही के कारण म्यूटेशन व ऑनलाइन सुधार का कार्य नहीं हो पा रहा। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भी किसानों को नहीं मिल पा रहा। जरूरतमंद लोगों को खाद्य सुरक्षा का लाभ मिले। इसे लक्ष्य बनाकर पंचायतों में शिविर लगाकर राशन कार्ड बनाने की व्यवस्था हो। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में छूटे हुए जरूरतमंद लाभुकों को आवास सुविधा उपलब्ध कराया जाए। साथ हीं सेक डाटा में नए लोगों की नाम जोड़ने की भी व्यवस्था हो। विश्रामपुर बीडीओ संजय पांडेय को सात सूत्री मांगपत्र सौंपते हुए इस दिशा में कार्य करने की मांग की है। मांग पत्र सौंपने पहुंचे विश्रामपुर कांग्रेश प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार शुक्ला के साथ विश्रामपुर प्रखंड प्रवक्ता अरविंद चौबे, प्रखंड उपाध्यक्ष नागेन्द्र चौबे, उपाध्यक्ष बिरेंद्र सिंह, सचिव आलोक चौबे, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र चौबे व आनंद चौबे मौजूद थे।