जयंती पर डॉ कार्तिक उरांव की तस्वीर पर किया माल्यार्पण

हिरणपुर। प्रखण्ड के जामपुर में गुरुवार को जनजाति सुरक्षा मंच के सदस्य द्वारा स्व. डॉ कार्तिक उरांव के जयंती पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदेश सह संयोजक व संथाल परगना प्रभारी शंकर मुर्मू व सुलेमान मुर्मू डॉ उराँव की जीवनी पर संक्षेप में प्रकाश डाला सुलेमान मुर्मू ने बताया कि कार्तिक उराँव का जन्म झारखण्ड राज्य के गुमला जिले में शीशे थाना अन्तर्गत कोरोंदा नामक गाँव मे 1924 को हुआ था। वे बहुत ही सहनशीलता हिम्मतवर इंसान थे। नेहरू जी के कहने पर उराँव जी राजनीतिक में आए 1950 में ये इंजीनियर की डिग्री हासिल किया इसके पश्चात ये इनलैंड अमेरिका भी गए जंहा जन्होने अनेक डिग्रियां हासिल किया। 1961 में वे स्वदेश लोटे स्वदेश लौटने के पश्चात अपनी जीवन राजनीतिक में रुचि आने लगे वे नेहरू जी के कहने पर राजनीतिक में प्रवेश किया इनका मकसद था जो जनजाति अपना धर्म छोड़कर दूसरा धर्म अपनाता है उसे जन जाती से मिलने वाली लाभ से बंचित किया जाय। इस कार्यक्रम मोके परप्रखंड अध्यक्ष सुभाष किस्कु,बागला हांसदा, राम किस्कु, मुंसी हेम्ब्रम, चूंडा मरांडी आदि उपस्थित थे।