पद यात्रा में शामिल भाजयुमो कार्यकर्ता भाजयुमो ने निकाला पद यात्रा

 

गोला। गोला मंडल भाजयुमो के द्वारा डाक बंगला परिसर से डीवीसी तक पद यात्रा निकाली गई। इस दौरान झारखंड सरकार के नाकामी के खिलाफ जम कर नारेबाजी करते हुए कहा  किया हुआ तेरा वादा जो बेरोजगारो लोगो को नोकरी नही मिलने पर बेरोज़गारी भत्ता, वृद्धा पेंशन 2500 सौ रूपए महिना का वादा कहां गया। आए दिन बलात्कार हत्या डकैती  दिन प्रति दिन बढता जा रहा है। कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला महामंत्री ऋधीराज भीमसेन चौहान अनिल सोनी आदि ने भाग लिया। इस  कार्यक्रम के नेतृत्व भाजयुमो गोला मंडल अध्यक्ष सुरज कुमार ने किया। वहीं गोला मंडल अध्यक्ष बिजय ओझा मनोज कुमार महतो किसान मोर्चा जिला संयोजक  ने  कहा कि झारखंड सरकार होश मे आव। झारखंड सरकार सभी मोर्चा मे फैल है झुठ बोलकर जनता से वोट मांगकर सत्ता मे आई है। अब तक एक भी वादा पुरा नही हुआ है। उप चुनाव  बेरमो और दुमका मे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रत्याशी की जीत  जरूर होगी। जनता इस बार झामुमो कांग्रेस की  दाल नही गलेगी। जनता हिसाब मांग रही है किया हुआ तेरा वादा।  मौके पर गोला मंडल महामंत्री जितेंद्र साहु उपाध्यक्ष बबलु साव रवी कुमार महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा देवी लक्ष्मी देवी बासुदेव प्रजापति ललन कुशवाहा महेश महतो दीपक सिंह प्रमोद रजवार रामकुमार नायक भागीरथ कश्यप दिलचंद महतो सचिन कुमार जय किशोर शंकर करमाली मुरली महतो गोबिंद महतो भोला महतो बिकास महतो आदि मौजूद थे।